बाढ़ से निपटने का अनोखा प्लान: हापुड़ से किराए पर आएंगी नावें, राशन किट में मिलेंगे ये 26 सामान
जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा
अमरोहा। गंगा नदी में उफान से आने वाली संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन किराए की नावों का सहारे हैं। उसके द्वारा धनौरा व हसनपुर तहसील क्षेत्र में 25 नाव व आठ मोटर वोट मुस्तैद की जाएंगी। जिन पर रोजाना करीब 29,500 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह नाव हापुड़ जनपद से किराए पर ली जाएंगी। बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन सामग्री की किट तैयार होगी। इसमें 26 सामान शामिल होंगे। इसके लिए टेंडर की प्रकि्रया की गई है। जल्द ही फर्म का चयन किया जाएगा। कलक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सकि्रय कर दिया गया है।
वर्षा के सीजन में गंगा नदी उफान पर होती है। ऐसे में उसके आस-पास बसे गांवों में पानी भर जाता है। गंगा के पानी पर नजर रखने के लिए 11 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसमें मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में पांच व हसनपुर में छह चौकियां शामिल हैं। एक चौकी पर छह कर्मी तैनात रहेंगे। तीन शिफ्ट में वह ड्यूटी करेंगे।
हर शिफ्ट में दो कर्मी चौकी पर मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। उसका फोन नंबर 5922-252066 भी जारी कर दिया है। आपात की स्थिति में लोग उस पर जानकारी दे सकते हैं। बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाएगा। इसके लिए नौ आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
31 गांवों को संवेदनशील व 17 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 नाव बाढ़ के दौरान लगाई जाएंगी। एक नाव पर रोज करीब 700 रुपये खर्च किए जाएंगे। मोटर वोट करीब 1500 रुपये खर्च होंगे।
इसके लिए टेंडर निकालकर ठेकेदार को व्यवस्था सौंपने की तैयारी चल रही है। धनौरा एसडीएम का बेसिक फोन नंबर 05924272181 व मोबाइल नंबर 9454416930, तहसीलदार धनौरा का बेसिक फोन नंबर 05924273197, मोबाइल नंबर 9454416934 नंबर जारी किया गया है। उन पर भी लोग संपर्क कर समस्या बता सकते हैं।
बाढ़ पीड़ितों की राशन किट में होंगी ये 26 सामग्री
लाई, चना, भूना चना, चीनी, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, ढक्कनदार बाल्टी, त्रिपाल, चावल, आटा, अरहर की दाल, आलू, हल्दी पिसी हुई, मिर्च, सब्जी मसाला, सरसों का तेल, नमक, सैनेटरी पेड, साबुन कपड़े धाने का, तौलिया, सूती कपड़ा, डिस्पोजेबल बैग, मग, डेटाल।
ये बनाए गए आश्रय स्थल
धर्मशाला तिगरी, चड्डा इंटर कालेज कुमराला बहादरपुर, इंटर कालेज चकनवाला, प्राथमिक स्कूल चकनवाला, प्राइमरी पाठशाला व जूनियर हाईस्कूल पतेई ऐमन, प्राथमिक स्कूल व जूनियर हाईस्कूल शेरपुर, रतनबाबा हाईस्कूल खाबड़ी, इंटर कालेज आजमपुर, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल वाजिदपुर।
हसनपुर व धनौरा तहसील क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव
जयतौली, दियावली खालसा, कांकाठेर, रसूलपुर भांवर मुस्तकम, रसूलपुर भांवर एतमाली, पपसरी खादर, मोहसनपुर, मुकारमपुर मुस्तकम, मुकारमपुर एतमाली, शाहजहांपुर, मीरापुर, शाहजहांपुर छात एतमाली, चकनवाला, रामपुर खादर, चांदरा, दारानगर, बस्तौरा रानी, बसी एतमाली, रुस्तमपुर छात, दारानगर मुस्तकम।
