सड़क किनारे बाइक खड़ी की तो होगा चालान! कायमगंज पुलिस का सख्त अभियान, 16 वाहनों पर कार्रवाई |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज।

नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को तहसील रोड पर कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े 16 दोपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

तहसील रोड पर तहसील, सरकारी अस्पताल, मुंसिफ कोर्ट और कस्बा चौकी जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के चलते कई लोग अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इसका खामियाजा आम नागरिकों, मरीजों, वादकारियों और राहगीरों को उठाना पड़ता है।

इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 दोपहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान किए। अभियान के दौरान वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *