फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना जहानगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण,लैंगिक अपराध, नवीन कानून,साइबर अपराध,एवं उसके बचाव के उपायो,घरेलू हिसा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा प्रचलित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
