जयकारो से गूंजा शहर:भगवान राम कृष्ण की मूर्तियों का निकला भव्य भ्रमण।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

मोहल्ला नुनहाई स्थित आनंदेश्वर मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमो के तहत मंगलवार को भगवान राम एवं भगवान कृष्ण की मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण निकाला गया।श्रध्दांलुओ की भारी मौजूदगी और जय श्रीराम के उद्घोषो के बीच निकली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण का शुभारंभ आनंदेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के मुख्य मार्ग चौंक,नितगजा,स्टेट बैंक रोड, मठिया देवी, और बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।पूरे मार्ग में भक्तजन भजन कीर्तन और।जयकारों के साथ धार्मिक।वातावरण बनाए रहे। आयोजकों ने बताया कि बुधवार भगवान की मूर्ति का विधि-विधान से स्थापना की जाएगी, जबकि गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने क्षेत्र वासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की धार्मिक अनुष्ठानो का संचालन आचार्य।प्रमोद मिश्रा,आचार्य राजेन्द्र मिश्रा, आचार्य ओंकारनाथ तथा आचार्य शिवनारायण तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।कार्यक्रम में मोहित दुबे यजमान के रूप में उपस्थित रहे शोभायात्रा में महिलाओं,युवाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस।अवसर पर गणेश दुबे, बल्लू मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, अमित मिश्रा, मुन्ना, भैयन मिश्रा,बादल कश्यप,तन्मय मिश्रा,शिवम दीक्षित,हर्ष तिवारी, जितेंद्र दीक्षित,रचना शुक्ला,राजा मिश्रा,आलोक मिश्रा, साधना पांडे, माधुरी तिवारी,नीरु दीक्षित,प्रिया दीक्षित,अल्का पांडे,रितु अग्रवाल,शालिनी मिश्रा,चारु दुबे,अंकित सैनी प्रमोद पांडे आदि रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *