किसान आंदोलन पर पुलिसिया कार्रवाई से बढ़ा आक्रोश, 26 लोगों की गिरफ्तारी से विवाद गहराया |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज, फर्रुखाबाद।

कायमगंज तहसील परिसर में किसानों और विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया, जबकि किसान संगठनों ने इसे आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है।

जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अखंड प्रदेश भारतीय किसान यूनियन, बजरंग दल, करणी सेना तथा अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में विकास नगर भाऊआ नगला निवासी नरेंद्र सोमवंशी, राजेश कुमार दीक्षित, मनोज सिंह, अवनीश, यशवीर, नेपाल, अवधेश सिंह, स्वदेश सिंह, धनीराम, मनमोहन सिंह, ठाकुर विशेष सिंह, राधारमण, विवेक सिंह, ठाकुर मंथन सिंह, सुमित, दलवीर सिंह, अभय प्रताप सिंह, पुष्कर अग्निहोत्री, शिवम अवस्थी, आकाश कुमार, रतनभूष, अमन शर्मा और अनमोल सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन आंदोलन में शामिल कुछ नेताओं के वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उधर किसान संगठनों ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि गिरफ्तार लोगों को जल्द रिहा नहीं किया गया और आंदोलनकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कायमगंज क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। तहसील और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *