फर्रुखाबाद |
जिले की मंडी रोड पर सेंट्रल जेल चौराहे से लेकर आईटीआई चौराहे तक पीडब्ल्यूडी के द्वारा लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है पिछले कई दिनों से इस पर कार्य चल रहा था मंडी रोड पर रहने वाले लोगों के द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई के निर्माण कार्य बहुत घटिया किया जा रहा है पर किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई उनकी नहीं की गई लोगों ने ठेकेदारों के लोगों से भी सही काम करने के लिए कहा तो ठेकेदार के लोगों ने दबंगई और गुंडे दिखते हुए उनको चुप कर दिया तब वहां के निवासियों ने फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा को बताया की निर्माण कार्य बहुत घटिया हो रहा है और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है इस पर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा अपनी टीम के साथ में मौके पर पहुंचे और काम की गुणवत्ता के बारे में वहां मौजूद ठेकेदार के मेठ से बात की तो वह गोल-गोल जवाब देने लगा और दबंगई दिखाते हुए कहने लगा कि आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर देंगे सरकारी काम में बाधा पैदा कर रहे हो हम लोग बहुत ऊंची पहुंच वाले हैं तुम्हारे जैसे लोगों को ठिकाने लगा देंगे इस पर वहां पर मौजूद लोगों ने और आम जनता ने ठेकेदार के गुर्गों की अच्छे से क्लास लगाई और तत्काल काम बंद करने को कहा मौके पर किए जा रहे कार्य की मोटाई जो की 25 सेंटीमीटर होनी चाहिए थी सीसी की वह मात्र 10 सेंटीमीटर से लेकर 15 सेंटीमीटर के बीच निकली सीसी से पहले के दो कोड जिनकी की मोटाई 15 15 सेंटीमीटर होनी चाहिए कुल मिलाकर 30 सेमी वह भी आदि निकली तैयार सड़क 55 सेंटीमीटर होनी चाहिए थी और मौके पर 30 सेंटीमीटर से अधिक कहीं पर भी नहीं निकली जहां पर कार्य हो रहा था इस पर काम रुकवा दिया गया मौके पर प्लांट से सीसी कराए जाने की जानकारी मिली पर सीसी मिक्सर से कराई जा रही थी इसके अलावा वाइब्रेटर का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था इन समय में अनियमितताओं को देखकर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन किया और मौके पर बुलाया देर रात पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एवं जूनियर अभियंता मौके पर पहुंचे और उनसे रोड की गुणवत्ता और घटिया निर्माण की शिकायत करते हुए मौके पर ही सड़क की मोटाई की जांच करवाई जो कि कम निकली अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी सूरत में घटिया काम नहीं होने दिया जाएगा ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए फॉर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाए और टेंडर में दिए गए नियम एवं शर्तों के हिसाब से कार्य कराया जाए मानक के बोर्ड लगाए जाएं और जो घटिया निर्माण कर हो चुका है उसको तत्काल हटाया जाए तभी कार्य प्रारंभ किया जाए सरकारी पैसे का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा मंडी रोड जनपद की सबसे महत्वपूर्ण रोड है और इस पर सर्वाधिक ट्रैफिक भी रहता है इसलिए सड़क पूरी गुणवत्ता के साथ में बननी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश पाठक ने भी मौके पर पहुंचकर घटिया निर्माण कार्य पर विरोध दर्ज कराया और कहा की इस प्रकार का कार्य मुख्य सड़क पर होना बहुत गलत है और ऐसा कार्य नहीं होने दिया जाएगा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तत्काल इस कार्य को सही करें और कम गुणवत्ता और मानको के अनुरूप हो इसके लिए लगातार निगरानी करें किसी भी सूरत में गलत काम न होने देट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया की प्रतिदिन इस पर सैकड़ो ट्रक निकलते हैं मंडी के सीजन पर तो इस पर बहुत लोड रहता है इसलिए सड़क निर्माण गुणवत्ता से हो ताकि यह सड़क चल सके नहीं तो जैसा काम हो रहा है यह तो 1 महीने के अंदर ही खराब हो जाएगी सभासद महेश अग्निहोत्री बाबू ने कहा कि भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा सभासद अतुल शंकर दुबे ने कहा पीडब्ल्यूडी अधिकारी अपना रवैया सुधार ले और अच्छा काम कराए, सभासद विश्वनाथ राजपूत ने कहा जनता का पैसा ठेकेदार और अधिकारियों को लूटने नहीं दिया जाएगा काम सही होगा नहीं तो काम नहीं होने दिया जाएगा
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में निशीत दुबे उर्फ निशु पूर्व सभासद, विनय सिंह सोमवंशी,बीके गुप्ता, मदन अग्निहोत्री,राजीव पाल, ओम निवास पाठक, राहुल वर्मा, नितिन यादव, जितेंद्र वर्मा, राजेश मिश्रा , आलोक मिश्रा भूरे, सनी बाथम, आशू मिश्रा, राजीव वर्मा, पंकज राठौर, इमरान खान, महिपाल राजपूत, शिवांग बाजपेई, रजत वर्मा, चंचल, रामबरन शाक्य, आशुतोष मिश्रा सहित बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे |
