जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा, बांटे गए प्रमाण पत्र |

2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक आवश्यक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री लोकेश अग्रवाल जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज कौशल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी, प्रदेश मंत्री श्री अमित सेठ जी तथा प्रदेश युवा मंत्री श्री अतुल गुप्ता जी की संस्तुति पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य द्वारा सर्वसम्मति से जितेन्द्र रस्तोगी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कन्हैया लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगम शाक्य को महामंत्री और कमलेश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नगर अध्यक्ष अमित सेठ और नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।

सभा में व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *