सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

क्षेत्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक सड़क हादसे के घायल युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

बुआ के घर से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कायमगंज थाने के दत्तू नगला निवासी महेंद्र (38 वर्ष) पुत्र मेवाराम अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बुआ के घर गए हुए थे। आज दोपहर जब वे तीनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को दोपहर करीब 12:38 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महेंद्र की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। अन्य दो घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

भाई का बयान (बाइट)

मृतक महेंद्र के भाई ने रोते हुए बताया, महेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से बुआ के घर गए थे। वहां से वापस आते समय रास्ते में एक पिकअप वाले ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हम लोग उन्हें तुरंत लोहिया अस्पताल लेकर आए, लेकिन इलाज के दौरान मेरे भाई महेंद्र की जान चली गई।

पुलिस को दी गई सूचना

अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय कादरी गेट थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *