गंगा दशहरा पर किरन पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित ईंट भट्टे पर किरन पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिवार ने भट्टे पर कार्यरत मजदूरों, उनके बच्चों और विद्यालय के श्रमिकों को ठंडा रूहआफजा शरबत पिलाकर मानव सेवा एवं सद्भावना का संदेश दिया।

तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में शीतल शरबत पाकर बच्चों और श्रमिकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: डॉ. वीरेंद्र गंगवार

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, यही सच्ची मानव सेवा है। वहीं, उप-प्रधानाचार्या अंजू बाथम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा और परोपकार की भावना को अपने जीवन में उतारने का एक पवित्र अवसर भी है। शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और उनका विद्यालय सदैव ऐसे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

केरल से प्रधानाचार्या ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय की प्रधानाचार्या राधिका नायर ने केरल से ही डिजिटल माध्यम द्वारा सभी को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और विद्यालय परिवार के इस सामाजिक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों और उनके परिजनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस सेवा कार्य के दौरान परीक्षा प्रभारी निखिल शाक्य, मीडिया प्रभारी हिरा अंसारी, कला एवं सृजनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, आकांक्षा सैनी, शिक्षक अजमत अमीन अली, रवि कुमार, विद्यालय लिपिक उमाकांत वर्मा, भट्टा मुनीम अखिलेश, ठेकेदार महिमा चंद्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम सेवा, सहयोग और मानवता की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *