बाजार आए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद

जनपद के राजेपुर कस्बे में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाजार करने आए एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भूढ़िया भेड़ा निवासी इंद्रपाल का 24 वर्षीय पुत्र अजीत निजी तौर पर पशुओं का इलाज करने का काम करता था और गांव-गांव जाकर मवेशियों का उपचार करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह किसी काम से राजेपुर बाजार आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजीत ने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के पास अचानक सल्फास की गोली खा ली। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तड़पता देख तत्काल परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता इंद्रपाल समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *