संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता शव |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

कायमगंज/फर्रुखाबाद

नगर क्षेत्र से सटे एक गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर के अंदर लैंटर के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह महिला की सास घर के अंदर पहुंची तो उसने बहू का शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और पास में खेल रहे बच्चे मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही महिला का पति और ससुर भी घर पहुंचे।

ग्रामीणों के मुताबिक घटना की खबर महिला के मायके पक्ष को भी दी गई, जिसके बाद वे भी गांव पहुंच गए। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी। इसके बाद शव को नीचे उतारकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतका की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं—12 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी। मां की अचानक मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे परिवार का माहौल गमगीन है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि मौत के पीछे की असली वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस संबंध में विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मामले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाती।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग इसे बेहद संवेदनशील मामला मान रहे हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *