फर्रुखाबाद
भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को अगले दो दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने और भविष्य में बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फीडर पृथक्करण का कार्य शुरू किया है। इसी क्रम में 13 मई (बुधवार) और 14 मई (गुरुवार) को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र से संचालित कोल्ड फीडर, आरएमआर फीडर और रेलवे फीडर पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस दौरान कोल्ड फीडर को अलग करने के साथ गार्डिंग का कार्य भी किया जाएगा, जिसके चलते निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
यह रहेगा बिजली कटौती का समय
सुबह: 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
दोपहर: 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
यानी उपभोक्ताओं को दोनों दिन कुल 6 घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ सकती है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले चौक फीडर को सफलतापूर्वक अलग किया जा चुका है, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब अन्य फीडरों पर कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
एसडीओ मनीष वर्मा ने लोगों से अपील की है कि इस जरूरी कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और विभाग का सहयोग करें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
एसडीओ मनीष वर्मा: 9415334175
अवर अभियंता: 9415116013
बिजली विभाग का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए की जा रही है।
