कालिंदी एक्सप्रेस के रूट बदलने की खबरे महज़ अफवाह, पुराने रास्ते से ही दौड़ रही ट्रेन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कालिंदी एक्सप्रेस (14117/14118) के रूट परिवर्तन को लेकर कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि रेलवे के निर्माण कार्य के चलते फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया जाएगा और ट्रेन अब फर्रुखाबाद व कन्नौज की बजाय इटावा-टूंडला रूट से दिल्ली जाएगी।

वायरल हो रही तस्वीरों में यह भी बताया जा रहा है कि कानपुर-मंधना सेक्शन में एलिवेटेड ट्रैक निर्माण और रेलवे कार्य के कारण ट्रेन को डायवर्ट किया जाएगा। दावा किया गया है कि इस बदलाव से फर्रुखाबाद और कन्नौज स्टेशन प्रभावित होंगे तथा यात्रियों को कानपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ सकती है।

हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। फिलहाल कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फर्रुखाबाद होकर ही संचालित हो रही है और यात्री रोजाना इस ट्रेन से दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए कालिंदी एक्सप्रेस बेहद महत्वपूर्ण ट्रेन मानी जाती है। यदि भविष्य में इसके रूट में बदलाव किया जाता है तो जिले के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फिलहाल यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी जरूर जांच लें। अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है, कालिंदी एक्सप्रेस पूर्व की तरह फर्रुखाबाद से होकर ही गुजर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *