सीपी इंटरनेशनल स्कूल: डॉ. पी. रथ ने दोबारा संभाली प्रधानाचार्य की कमान, प्रदेश स्तर के लिए छात्रा मानवी कटियार का चयन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद /

फर्रुखाबाद स्थित सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब विद्यालय को एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां मिलीं। एक ओर डॉ. पी. रथ ने पुनः विद्यालय के प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी संभाली, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्य पदभार ग्रहण करने के मौके पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक अंजू राजे, उप-प्रधानाचार्य नवीन शाक्य और प्राइमरी हेड शिवानी दीक्षित ने डॉ. पी. रथ का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में ज्ञानफोर्ट स्कूल, याकूतगंज में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन लेवल-1 एवं लेवल-2 सम्मान समारोह में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। छात्रा मानवी कटियार का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ, जबकि राधिका अग्रवाल, आराध्या शुक्ला और श्रेष्ठा यादव ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विज्ञान मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने “सौर ऊर्जा का उपयोग – धातु डिस्क द्वारा सोलर कुकर” विषय पर कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया। मॉडल के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, एमडी श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल और उपनिदेशक अंजू राजे ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. पी. रथ ने छात्रों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस सफलता में अनुज चतुर्वेदी, ज्योति प्रधान, मोहम्मद निहाल समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी विद्यालय प्रबंधन ने सराहना की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *