पीएन फाउंडेशन स्कूल के छात्रों ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण |

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कायमगंज के स्कूली छात्रों को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मंदिर (विधानसभा) को करीब से देखने और समझने का सुनहरा अवसर मिला। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि की विशेष पहल पर पीएन फाउंडेशन स्कूल के छात्रों ने यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों को समझा।

इस खास भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विधायिका के कार्यों से सीधे तौर पर अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान बच्चों का उत्साह उस वक्त और बढ़ गया, जब उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से खास मुलाकात करने का मौका मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विधायिका की कार्यप्रणाली, नीति निर्माण और लोकतंत्र में इसकी अहम भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

म्यूजियम और हेलीकॉप्टर राइड का भी लिया आनंद अपने इस शैक्षिक दौरे में छात्रों ने यूपी विधानसभा के गौरवशाली इतिहास को जाना। बच्चों ने विधानसभा म्यूजियम का अवलोकन किया और हेलीकॉप्टर राइड का भी आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को बेहद करीब से समझा।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता जरूरी: डॉ. सुरभि

इस सफल और ज्ञानवर्धक दौरे को लेकर विधायक डॉ. सुरभि ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे शैक्षिक भ्रमण बच्चों के मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरों से न सिर्फ बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी विकसित होती है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *