हनुमान जयन्ती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

नगर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पर्व को लेकर मुख्य रूप से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर और कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जबकि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में नगर में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

साधु-संतों के पूजन के बाद बंटा महाप्रसाद सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत सर्वप्रथम अखंड पाठ और पांच कुंडीय यज्ञ का विसर्जन किया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में आसपास के जनपदों से पधारे साधु-संतों का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके पश्चात हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस वृहद आयोजन की व्यवस्थाएं मुख्य रूप से पवन गुप्ता, दीपक राज अरोड़ा, सुधाकर दुबे, सुधीर गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, पवन गुप्ता, मुकेश दुबे और नरेंद्र गुप्ता सहित कई सेवादारों ने संभालीं।

नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

गौरक्षा परिषद एवं विश्व हिंदू परिषद के सह जिला प्रमुख प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। गमा देवी मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों— गल्ला मंडी चौराहा, मुख्य चौराहा, श्यामा गेट, बजरिया, तहसील रोड, पुल ग़ालिब, पटवन गली, भूसा चौराहा, लोकमन और गंगा दरवाजा होते हुए शिवाला मंदिर पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई।

काली का अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में शामिल राम दरबार, हनुमान जी, भगवान शिव और भारत माता की मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान काली के अखाड़े में कलाकारों द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब आकर्षण का विशेष केंद्र रहे।

यात्रा में शिव मंगल कौशल, अनूप चौबे, प्रेमबाबू राजपूत, रिंकू कौशल, शानू, सनी, श्याम कौशल, रवि गुप्ता और सुमित सहित भारी संख्या में रामभक्त और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *