वृहद ऋण वितरण शिविर का सफल आयोजन

3 Min Read

वृहद ऋण वितरण शिविर का सफल आयोजन

जनरल फोर्स ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को त्वरित ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में वृहद ऋण वितरण शिविर (Mega Credit Camp) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार खन्ना, माननीय कैबिनेट मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि श्री राकेश सचान, माननीय कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर इंजी. अवनीश कुमार सिंह, माननीय सदस्य, विधान परिषद; श्रीमती संदीप कौर, महानिदेशक, संस्थागत वित्त; श्री समीर, विशेष सचिव, वित्त विभाग; श्री अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी, जनपद लखनऊ; श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक एवं संयोजक, एसएलबीसी (उ.प्र.) तथा श्री अमरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), उत्तर प्रदेश एवं अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन, लखनऊ के समन्वय से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने स्वागत संबोधन में महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं संयोजक, एसएलबीसी, उत्तर प्रदेश ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि मार्च 2026 के दौरान प्रदेश में विभिन्न बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एमएसएमई, कृषि एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत कुल ₹47,300 करोड़ से अधिक के ऋण वितरण किए गए। इसी क्रम में शिविर के दौरान सांकेतिक रूप से 112 लाभार्थियों को चेक के माध्यम से लगभग ₹370 करोड़ की ऋण राशि वितरित की गई तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट का वितरण भी किया गया।

माननीय अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के वृहद ऋण वितरण शिविर राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बैंकों से अपेक्षा की कि वे अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह आयोजन राज्य में ऋण प्रवाह को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *