एटा में यातायात नियमों की सख्त चेकिंग, 172 वाहनों का चालान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

एटा में यातायात नियमों की सख्त चेकिंग, 172 वाहनों का चालान

एटा।

यातायात जागरूकता अभियान के तहत जनपद एटा में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न जैसे नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान कुल 172 वाहनों का चालान किया गया, जिससे 2,36,000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त, ऑटो रिक्शा में पीछे सवारी लटकाकर चलने की प्रवृत्ति पर भी सख्ती बरती गई और ऐसे ऑटो पर लगे अवैध स्टैंड हटवाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *