आईटीआई में भव्य रोजगार मेला संपन्न ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में सोमवार को सेवायोजन विभाग और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में एक ‘वृहद रोजगार मेले’ का आयोजन किया गया। इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आई 64 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और लगभग 3800 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार किया।

मुख्य अतिथि ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने दूर-दराज से आए युवाओं के उत्साह की सराहना की।

कई राज्यों और जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी मेले में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दिल्ली, गुरुग्राम, गुजरात, गाजियाबाद और नोएडा जैसे औद्योगिक केंद्रों की कंपनियों ने शिरकत की। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह मेला काफी सफल रहा। फर्रुखाबाद के अलावा पड़ोसी जिलों जैसे: हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, एटा

कासगंज, कन्नौज और रायबरेली से भी बड़ी संख्या में युवा अपने सुनहरे भविष्य की तलाश में यहाँ पहुँचे।

नियमित रूप से आयोजित होंगे मेले संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि सरकार के निर्देशानुसार आईटीआई परिसर में हर महीने दो छोटे रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। वहीं, शासन की अनुमति से वर्ष में एक या दो बार इस प्रकार के वृहद मेलों का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

अभ्यर्थियों का अनुभव

मेले में आए युवाओं ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जहानगंज क्षेत्र के बेहटा निवासी अरविंद कुमार (ग्रेजुएट व आईटीआई उत्तीर्ण) ने बताया कि उन्होंने पांच कंपनियों में इंटरव्यू दिया और उनका चयन भी हो गया। वहीं शाहजहांपुर और हरदोई से आए युवाओं ने भी इस पहल को रोजगार पाने का एक बेहतर मंच बताया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *