Etah News : जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 12 हजार रुपये व ताश बरामद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

एटा में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 12 हजार रुपये व ताश बरामद

एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12,000 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अक्रम पुत्र असलम, शमशाद पुत्र रियासतउल्ला खां निवासी भीकमपुर थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद, तथा हुकुम सिंह शाक्य पुत्र योगराज सिंह निवासी ग्राम अगौनापुर थाना अलीगंज जिला एटा शामिल हैं।

तीनों के खिलाफ थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 66/2026, धारा 13G एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *