अमरोहा में 90 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत बताई

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में 90 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत बताई

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

हसनपुर | अमरोहा जनपद के हसनपुर में पुलिस ने 90 ग्राम स्मैक के साथ मोहसिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख रुपये है। उसके पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी मिली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में एक नवंबर की रात हसनपुर थाना पुलिस ग्राम दीपपुर बस स्टैंड के पास जांच कर रही थी।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहसिन पुत्र इकरार, निवासी मोहल्ला कायस्थान, लाल मस्जिद के पास, हसनपुर बताया।

तलाशी में 90 ग्राम स्मैक, काले कवर वाला रियलमी मोबाइल फोन और यूपी 23 एडब्ल्यू 1867 नंबर की मोटरसाइकिल मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार और उपनिरीक्षक अंकुर मलिक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *