मशहूर लोकगीत गायिका रागिनी चंद्रा के लोकगीतों ने मचाई धूम, मेले में झूमे उठे दर्शक
प्रयागराज। प्रयागराज की मशहूर लोकगीत गायिका स्वर कोकिला रागिनी चंद्रा की उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दिवाली शिल्प मेले के मंच पर शानदार लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति हुई । जिनमें सुप्रसिद्ध लोकगीतों निमिया के डाल मैया डालेली झुलनवा और देश गीत गंगा जमुना के निर्मल धार बाटे सोने के चिरैया भारत देशवा हमार बा, मिर्जापुर की कजरी हमरे मिर्जापुर में अल मस्ति क चाल बा लोकगीतों के प्रस्तुति से समा बांध दिया और श्रोताओं को झूमने और ताली बजाने पर विवश कर दिया। संस्कार भारती प्रयागराज की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका रागिनी चंद्रा ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर मेले में शानदार प्रस्तुति दी और सैकड़ो दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
संस्कार भारती के पदाधिकारियों में प्रसिद्ध कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, संरक्षक कवि योगेंद्र मिश्रा विश्वबंधु , कोषाध्यक्ष शम्भूनाथ श्रीवास्तव शम्भु, सचिव विभव मिश्रा, गायिका प्रियंका चौहान इत्यादि ने रागिनी चंद्रा के इस शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए बधाई दी है।
