अमृतपुर विधानसभा सीट से पंडित शिवाशीष तिवारी ने ठोकी दावेदारी, AICC इंचार्ज कुणाल चौधरी को सौंपा आवेदन पत्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बरेली के पीसीसी ऑब्जर्वर पंडित शिवाशीष तिवारी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के उत्तर प्रदेश प्रभारी कुणाल चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान पंडित शिवाशीष तिवारी ने जनपद फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करते हुए आधिकारिक आवेदन पत्र सौंपा।

कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प मुलाकात के दौरान शिवाशीष तिवारी ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि यदि संगठन उन पर विश्वास जताता है, तो वे पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी के साथ 2027 के चुनावों में अमृतपुर क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस की नीतियों, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। अमृतपुर की जनता वर्तमान स्थिति से बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही उनके सामने सच्चा विकल्प है।”

विरासत और मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि पंडित शिवाशीष तिवारी का क्षेत्र में एक सम्मानित और मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। उनके बाबा स्व. विमल प्रसाद तिवारी फर्रुखाबाद से कई बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति आवेदन सौंपने के साथ ही उन्होंने पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक सक्रिय करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *