फर्रुखाबाद।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस आगामी 2 अक्टूबर को कंपिल स्थित जैन मंदिर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियों व रूपरेखा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
तैयारियों की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव संजय शर्मा ने बताया कि इस स्थापना दिवस समारोह में स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न जनपदों से भी भारी संख्या में पत्रकार साथियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समेत अन्य महापुरुषों की जयंती भी आदरपूर्वक मनाई जाएगी।
समारोह में क्षेत्रीय पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, अनुज कुमार, रामू राजपूत और विजय कुमार आदि से संपर्क कर अधिक से अधिक पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान अनिल प्रजापति, ताहिर खां (बज्जू भाई), जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा समेत एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

