कायमगंज/फर्रुखाबाद |
विकास खण्ड कायमगंज के अंतर्गत आरामशीनो का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जिला पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्य फर्रुखाबाद की सुमन श्रीवास्तव के पति प्रतिनिधि के रूप में धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने आरामशीन शाहिद खान रायपुर कायमगंज, आरामशीन हुमा खान झाबुपुर रेलवे क्रासिंग कायमगंज, आरामशीन रावेंद्र गंगवार फैजबाग़ , आरामशीन लता देवी फ़ैजबाग,आरामशीन भगवान दास गुप्ता नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें आरामशीन मालिकों ने बताया है कि इस समय छूट के पेड़ हम लोग काट रहे हैं जैसे चिलबिल बकैना यूकेलिप्टस, देसी बबूल, सेमल पॉपलर आदि पेड़ परमिशन लेकर काट रहे हैं जबकि शासन की मंशा है कोई भी हरा पेड़ न काटा जाए इसलिए हमलोग छायादार पेड़ को वरीयता देते हैं जब से हमलोगों को पेड़ काटने की परमीशन वन विभाग के अधिकारी देने लगे है तब से हमलोगों को राहत मिली है पहले लकड़ी काटते तो क्षेत्रीय पुलिस हम लोगो को परेशान करती थी अब बिल्कुल हमलोगों के पास पुलिस नहीं आती है यह सरकार की मुहिम हम लोगो को बहुत अच्छी लगी है इससे हमलोगों को बहुत राहत है वही श्रीवास्तव ने बताया है कि निरीक्षण की रिपोर्ट शासन के पास भेजी जाएगी वही कायमगंज रेंजर राजेश कुमार ने बताया है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी अवैध लकड़ी का कटान नहीं हो रहा है परमीशन जिसको मिलती है वो ही लकड़ी काटी जाती है इस मौके पर आरामशीन के मालिक मौजूद रहे |

