किशनी में 22 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 6 लाख
मैनपुरी (अजय किशोर) थाना किशनी पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इटावा-बेवर मार्ग स्थित सहरा मोड़ से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22.56 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र किशोरिलाल (निवासी भिटोरा, मनकापुर, गोंडा) और रोहित पुत्र हरीशचंद्र (निवासी बनगाई, थानेपुर, गोंडा) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे यह गांजा ओडिशा से लेकर आते थे और विभिन्न स्थानों पर इसकी आपूर्ति करते थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांजे को दो ट्रॉली बैग और सूटकेस में भरकर ले जाने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना किशनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

