फर्रुखाबाद न्यूज़:- PM आवास योजना 2.0 में देरी से पात्र लाभार्थी परेशान, समाजसेवी ने डीएम को भेजा स्मरण-पत्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद |

Ad image

नगर पंचायत शमसाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मिलने वाले लाभ में हो रही भारी देरी से जरूरतमंद लोग परेशान हैं। योजना के अंतर्गत वीएलसी घटक के तहत व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थी लंबे समय से प्रशासनिक स्वीकृति की बाट जोह रहे हैं।

मामले को लेकर समाजसेवी सैय्यद शमीम अब्बास ने जिलाधिकारी व परियोजना अधिकारी को एक बार फिर स्मरण-पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पूर्व में 17 अगस्त 2026 को भी इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया था। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 के दौरान नगर पंचायत शमसाबाद में कुल 3831 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद नगर पंचायत और तहसील स्तर पर कराई गई संयुक्त जांच में 2072 आवेदनों को पात्र पाया गया था।

जांच के उपरांत इनमें से 869 आवेदन उप जिलाधिकारी कायमगंज द्वारा डूडा (DUDA) को भेजे जा चुके हैं, परंतु शेष पात्र आवेदन अभी भी लंबित पड़े हुए हैं। प्रशासनिक स्तर पर गति धीमी होने के कारण गरीबों को उनके सपनों का आशियाना नहीं मिल पा रहा है।

आरोप यह भी है कि स्थिति की जानकारी लेने के लिए जब शमसाबाद के अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, तो उनका फोन नहीं उठता। इससे परेशान लाभार्थियों को अपने प्रकरण की अद्यतन स्थिति जानने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे इस जनहित के मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दें, ताकि शेष सभी पात्र आवेदनों की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके और गरीब परिवारों को समय पर सरकारी योजना का लाभ मिल सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *