फर्रुखाबाद |
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला गुलाल निवासी ओमप्रताप सिंह उर्फ ओपी ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाल निवासी ओमप्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह के 33 वर्षीय पुत्र थे। दोपहर ओमप्रताप के घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने देखा तो पता चला कि ओमप्रताप सिंह ने फांसी लगा ली है। उनका शव आंगन में टीन शेड के पाइप में लटका मिला।
घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद नहीं थे। भाई रामकुमार सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।बताया गया कि शराब का नशा करने वाले ओपी सिंह ने अपने हिस्से की अधिकांश जमीन बीते दिनों करीब एक करोड़ रुपये में बेच दी थी।
ओमप्रताप सिंह से परेशान होकर उनकी पत्नी अधिकांश रुपये लेकर दोनों बच्चों के साथ थाना राजेपुर के गांव हरिहरपुर चली गई थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि रुपये लेकर पत्नी के चले जाने के गम में ही ओपी सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी।पति की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी रोती-बिलखती ससुराल पहुंचीं।

