कनोडिया इंटर कॉलेज में पसरा मातम, अर्थशास्त्र की प्रवक्ता इंद्रा राठौर का निधन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद/

शहर के प्रतिष्ठित कनोडिया इंटर कॉलेज की अर्थशास्त्र प्रवक्ता इंद्रा राठौर (56) के निधन की खबर से शिक्षा जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं इंद्रा राठौर का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंद्रा राठौर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के तलैया लेन की निवासी थीं। वह कनोडिया इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र विषय की प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। लंबे समय से बीमारी से जूझने के बावजूद उनके निधन की खबर ने परिवार और शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया।

परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की सूचना के बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

मृतका के बेटे राजा ने बताया कि परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। इंद्रा राठौर की एक विवाहित बेटी यशी राठौर भी हैं। निधन की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिक्षिका के निधन की जानकारी मिलते ही उनके सहकर्मियों, परिचितों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पढ़ाने के अंदाज और व्यवहार को याद कर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक शिक्षिका के असमय चले जाने से विद्यालय परिवार में भी गम का माहौल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *