फर्रुखाबाद न्यूज़:- बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई, 6 बसें सीज, 8 बसों का चालान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

Ad image

फर्रूखाबाद |

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से अनधिकृत संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुये कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की गई है।

परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के निर्देशानुसार प्रदेश में अनधिकृत संचालित वाहनों के विरूद्ध आपरेशन कवच 2.0 चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत बना परमिट, बिना फिटनेस, सुरक्षा मानकों से विहीन, इमरजेन्सी एक्जिट न होना, फायर अलार्म सिस्टम, फर्स्टएड की सुविधा न होना चालक का नशे व नींद में होना | स्लीपर बसों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के अन्तर्गत 08 स्लीपर बसों का चालान किया गया तथा 06 स्लीपर बसें सीज की गईं। उक्त स्लीपर बसों पर रू0 1.60 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा रू0 1.40 लाख का कर आरोपित किया गया। अनधिकृत संचालित वाहनों तथा कर बकाया वाले वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग फर्रूखाबाद के द्वारा कठोर कार्यवाही की जा रही है। आगे भी इस तरह की कठोर प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *