अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के जनजागरण अभियान की नौवीं कड़ी में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ संपन्न
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे बोले राम मंदिर चढ़ावे के मामले में जवाबदेही तय होने तक कांग्रेस का जनजागरण अभियान जारी रहेगा
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे से जुड़े भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के मामले में उठे सवालों और चंपत राय एवं अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की नौवीं कड़ी के अंतर्गत मंगलवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान से सत्य,न्याय,सद्भाव,मर्यादा,पारदर्शिता और धर्म की विजय की प्रार्थना की | कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती कर देश एवं समाज में शांति और सद्भाव की कामना की गई |
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र है भगवान श्रीराम के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे से जुड़े हर मामले में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है | उन्होंने कहा कि चढ़ावे से जुड़े प्रकरण में गंभीर सवाल उठने के बावजूद जिम्मेदार लोगों को क्लीन चिट दिया जाना आम श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़ा विषय है | कांग्रेस की लड़ाई किसी मंदिर,धर्म या धार्मिक आस्था के खिलाफ नहीं,बल्कि सत्य,न्याय और पारदर्शिता के पक्ष में है | भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं और कांग्रेस पार्टी रामभक्तों की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है | कांग्रेस केवल यह मांग कर रही है कि भगवान श्रीराम के नाम और मंदिर से जुड़े किसी भी मामले में मर्यादा,ईमानदारी और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होना चाहिए यदि किसी मामले में गंभीर आरोप सामने आते हैं तो जांच केवल निचले स्तर के कर्मचारियों अथवा छोटे पदाधिकारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए जिन लोगों के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए | किसी भी व्यक्ति को पद,प्रभाव अथवा राजनीतिक पहुंच के आधार पर जवाबदेही से बाहर नहीं रखा जा सकता
महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से चलाया जा रहा यह जनजागरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है | आज की नौवीं कड़ी के माध्यम से कांग्रेस ने पुनः स्पष्ट किया है कि यह अभियान धर्म के विरुद्ध नहीं,बल्कि धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध सत्य और पारदर्शिता की आवाज है।कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी जब तक राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे के मामले में पूर्ण पारदर्शिता,निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती तब तक महानगर कांग्रेस का जनजागरण अभियान जारी रहेगा |
कार्यक्रम का संयोजन महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल चौबे,ब्लाक अध्यक्ष जीतेन्द्र श्रीवास्तव , महानगर सचिव पवन चौबे ने किया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,वकील अंसारी,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,सुनील श्रीवास्तव,घनश्याम सिंह,संतोष चौरसिया,मनोज दृवेदी,राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा,आशिष केशरी,रंजना गुप्ता, रेनू चौधरी,संगीता रावत,गोपाल चौबे, जीतेन्द्र श्रीवास्तव,पवन चौबे,शशि सोनकर,बबलू बिंद,अजय सिंह,पुलक त्रिपाठी,प्रेमदीप,सतेंद्र तिवारी,मो उज्जेर, राजेश पाण्डेय,जितेन्द्र सिंह,दयाशंकर गुप्ता,विजय देवल,रामजी गुप्ता,किशन यादव,अमित कुमार मेहता,अनूप अग्रवाल,दीप चन्द्र विश्वकर्मा,अतुल कुमार,समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ||

