तिरंगे की शान में गूंजा सीपी विद्या निकेतन, सांसद ने बच्चों को दिया राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी का संदेश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर भव्य समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में चारों ओर राष्ट्रप्रेम का माहौल दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में ऐसा रंग भरा कि उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजा दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को भारत के गौरवशाली इतिहास को अवश्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में केवल भीड़ का हिस्सा बनकर न रहें, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाएं और देश व समाज के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करें।

विशिष्ट अतिथि रामबाबू मिश्रा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति सम्मान और उसके अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। वहीं प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने बच्चों को राष्ट्र और समाज के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। इसलिए उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझना होगा।

समारोह में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी, सनोज श्रीवास्तव, सीपी विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जेना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया।

अंत में सीपी विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य आर.के. वाजपेई ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ समारोह का समापन हुआ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *