फर्रुखाबाद न्यूज़:- स्वतंत्रता दिवस पर आल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर मचाया धमाल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

आल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, बजरिया हरलाल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा पाँच तक के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की धुन पर शानदार नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान पूरा स्कूल परिसर देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या रतन सक्सेना के साथ रंजीता रायजादा, खुशी, दिव्या, पूजा, जारा, प्राची और वैष्णवी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ व स्टाफ मौजूद रहे। प्रधानाचार्या ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *