रिपोर्ट संजीव सक्सेना |
फर्रुखाबाद:
स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर मैकूलाल घंटाघर चौक चौराहे पर युवा शौर्य की ओर से झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक सुबोध शुक्ला ने साहस इंडिया ग्रुप की ओर से सामूहिक राष्ट्रगान ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण कराया।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय किया,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।इस दौरान भारत माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।भारत माता के स्वरूप
में राशि दीक्षित ने प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया।सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस
के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आवाहन किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंकित तिवारी,सौरभ मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा,क्रांति पाठक, प्रदीप शुक्ला,संजय गर्ग, रामजी बाजपेई, मिंटू मिश्रा,अमन अवस्थी, सौरभ कुमार, शैलेन्द्र राठौर,अभिनव सारस्वत,पराग अग्रवाल, विमलेश मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी,पंकज दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री, शिवेंद्र बाजपेई,ननकी शुक्ला,अनु दुबे,विपिन अवस्थी, प्रियक दत्त द्विवेदी,चित्रा अगिनहोत्री आदि रहे।

