तैराकी के महाकुंभ में सीपी विद्या निकेतन की धाक, इलाहाबाद में पदकों पर निशाना |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

जनपद के प्रतिष्ठित सी.पी. विद्या निकेतन के तैराक अब प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय रीजनल तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यालय की टीम गुरुवार को इलाहाबाद के लिए रवाना हुई।

विद्यालय की टीम में चयनित प्रतिभाशाली तैराकों के साथ स्विमिंग कोच पल्लवी मिश्रा एवं राघवेंद्र सिंह भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में बरेली जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए सी.पी. विद्या निकेतन और हार्टमैन कॉलेज, बरेली के खिलाड़ी प्रदेशभर की मजबूत टीमों से मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की राह भी तय कर सकते हैं।

रवाना होने से पहले विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय समूह की निदेशिका श्रीमती मिथलेश अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य श्री आर. के. बाजपेई ने सभी खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे मनोबल के साथ प्रतियोगिता में उतरने और विद्यालय के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि टीम अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में नया इतिहास रचेगी और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर फर्रुखाबाद का गौरव बढ़ाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *