कायमगंज/फर्रुखाबाद।
मोहर्रम के पावन अवसर पर कायमगंज के कटरा रहमत खाँ में सम्मान और भाईचारे का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साह से भर दिया। कटरा रहमत खाँ लंगर कमेटी एवं उमर ख़ुर्शीद टीम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी जुनैद मम्मा का मुख्य अतिथि के रूप में शाल ओढ़ाकर, फूल-मालाओं से भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और नारों के बीच जुनैद मम्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में जुनैद मम्मा ज़िंदाबाद और उमर ख़ुर्शीद ज़िंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कहा कि जुनैद मम्मा हमेशा समाज सेवा, जनसेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहते हैं तथा हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं।

लंगर कमेटी एवं उमर ख़ुर्शीद टीम के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भावना का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जुनैद मम्मा आगे भी जनहित के कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने जुनैद मम्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनकल्याण के कार्यों की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
