फर्रुखाबाद न्यूज़:- खौफनाक…. नाले में तैरता दिखा शव, पहचान बनी चुनौती; जांच में जुटी पुलिस |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/ फर्रुखाबाद |

शहर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, नगर क्षेत्र के पास स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, कायमगंज नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा स्थित शिवाला मंदिर के निकट लोगों ने नाले में एक शव तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला तथा कस्बा प्रभारी अंकुर भाटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और सफाई कर्मचारियों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक की उम्र लगभग युवा प्रतीत होती है। उसने ग्रे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही और शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के जनपदों और थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *