किरन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैनवास पर उकेरी विकसित भारत 2047 की तस्वीर, कलाकृतियों से दिया नशा मुक्ति का संदेश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्टर सुधीर सिंह।

कायमगंज /फर्रुखाबाद |

Ad image

पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य पोस्टर एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान से प्रेरित होकर ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘नशा मुक्त भारत’ की थीम पर आधारित रही।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगों और तूलिका के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की परिकल्पना को कैनवास पर उकेरा। इसके साथ ही, कई कलाकृतियों के जरिए नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए समाज को ‘नशा मुक्त भारत’ का सशक्त संदेश दिया गया। बच्चों की रचनात्मकता और वैचारिक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार तथा खुशी पटेल उपस्थित रहीं।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव स्वस्थ, जागरूक और व्यसनमुक्त युवा शक्ति पर टिकी है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राधिका नायर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं गरिमामयी आयोजन में शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रान्त सिंह व अंजना जयन, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरज़ू गंगवार, आकांक्षा सैनी तथा मीडिया प्रभारी हिरा अंसारी एवं अतुल प्रताप सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय और उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *