कायमगंज में दिनदहाड़े 8.55 लाख की लूट, तमंचे की बट से मुनीम पर हमला

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

कायमगंज में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने तंबाकू कंपनी के मुनीम से 8 लाख 55 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात दुर्गा टॉकीज-याहियापुर रोड पर तंबाकू गोदाम के गेट के पास हुई। खास बात यह है कि घटना कोतवाली से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला तलैया निवासी पंकज शर्मा एक तंबाकू कंपनी में मुनीम के तौर पर काम करते हैं। गुरुवार शाम करीब 6:20 बजे वह अपनी स्कूटी से गोदाम की ओर जा रहे थे। उनके पास रक्षाबंधन के त्योहार पर मजदूरों में बांटने के लिए 8.55 लाख रुपये नकद थे।

जैसे ही पंकज गोदाम के गेट पर पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो बदमाशों ने पंकज को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर तमंचे की बट से उनके कंधे पर वार कर घायल कर दिया और स्कूटी के आगे टंगे रुपयों से भरे बैग को छीन लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से याहियापुर की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रास्तों पर भी जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

रक्षाबंधन से पहले मजदूरों को बांटने के लिए ले जाए जा रहे लाखों रुपये की लूट की इस वारदात ने कायमगंज में हड़कंप मचा दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बदमाशों को इतनी बड़ी रकम की जानकारी कैसे हुई और क्या वारदात से पहले रेकी की गई थी?

पुलिस जांच के बाद ही वारदात के पीछे की पूरी कहानी सामने आएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *