सी पी विद्यालय प्रबंधन द्वारा यू.पी.एस.सी अचीवर 532 वी रैंक अभिषेक कुमार यादव सम्मानित |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/

अभिषेक कुमार, यूपीएससी परीक्षा 2025 में 532वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा बुके,शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उनकी 532वी रैंक के आधार पर, भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) में उनका चयन लगभग निश्चित है।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल,प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल,प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई,उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

इस अवसर पर संवाद के दौरान उन्होंने अपनी सफलता की कहानी भी साझा की।यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में तमाम समस्याएं हैं। उन्होंने सोचा कि ग्रामीण परिवेश की समस्याओं के समाधान के लिए वह कुछ बनकर ही कुछ कर पाएंगे। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर आठ -दस घंटे की पढ़ाई ने 532वीं रैंक हासिल कर सफलता दिलाई। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नियमित रूप से 8 से10 घंटे की पढ़ाई जरूरी है। अभिषेक कुमार यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता- पिता,गुरुजनों और अपने शुभचिंतको को दिया।उन्होंने छात्रों को दृढ़ संकल्पित रहने, कड़ी मेहनत करने और अपने सपनों को कभी न छोड़ने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही उन्होंने माता-पिता, अध्यापकों की आज्ञा पालन करने और अनुशासन में रहने की सलाह दी। उन्होंने कक्षा 1से 12वीं तक की स्कूली शिक्षा कायमगंज के प्रसिद्ध सी. पी. विद्या निकेतन स्कूल से प्राप्त की थी।

विद्यालय निदेशिका डॉ.मिथलेश अग्रवाल एवं समस्त विद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करता है।हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में और भी कई छात्रों को प्रेरित करते रहेंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *