ट्रैक गश्त के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया रेलवे का की-मैन, हालत नाजुक

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कम्पिल/फर्रुखाबाद

रुदायन रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे एक की-मैन मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों और यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल की-मैन को आनन-फानन में इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया

अस्पताल में भर्ती घायल की-मैन गिरीश चंद्र

कासगंज का रहने वाला है गंभीर रूप से घायल की- मैन की पहचान जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव नगला झड़ी असियायी के निवासी राजवीर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गिरीश चंद्र के रूप में हुई। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। पत्नी रेखा ने रोते हुए बताया कि उनके पति रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर ट्रैक चेक करने निकले थे, तभी कानपुर से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी

हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जितेंद्र बहादुर ने बताया कि गिरीश चंद्र को काफी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *