कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट बदलने पर भड़के व्यापारी: सांसद मुकेश राजपूत से मिले, फर्रुखाबाद से संचालन की हुंकार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद,/

कालिंदी एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन को लेकर व्यापारियों में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री और युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष कालिंदी एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन से व्यापारियों और आम यात्रियों को होने वाली परेशानियों को विस्तार से रखा। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने तैयार ज्ञापन सांसद को पढ़कर सुनाया और मांग की कि कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन पहले की तरह फर्रुखाबाद से ही किया जाए।

इसके साथ ही व्यापार मंडल ने फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन चलाए जाने की भी मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि जिले के हजारों लोगों को दिल्ली आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में नई ट्रेन की सुविधा बेहद जरूरी है।

सांसद मुकेश राजपूत ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद से ही संचालित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अपने लेटर पैड पर व्यापार मंडल की मांगों को लिखवाकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजने की बात भी कही।

सांसद के आश्वासन के बाद व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, युवा जिला चेयरमैन ऋषि बंसल, युवा जिला उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, मंत्री नितिन गुप्ता, फतेहगढ़ मंत्री रिंकू गुप्ता, मंत्री सागर कश्यप, याकूतगंज अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, सेंट्रल जेल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंत्री अमित वर्मा और विधानसभा अध्यक्ष मोहित बागड़ी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *