किरन पब्लिक स्कूल में मातृशक्ति का सम्मान: मेधावी छात्रों की माताओं और शिक्षकों का हुआ भव्य अभिनंदन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कायमगंज के पट्टिया लाइन, कम्पिल मार्ग स्थित किरन पब्लिक स्कूल में ‘मातृ दिवस’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ वीरेंद्र गंगवार मैनेजर कल्पना गंगवार एवं प्रधानाचार्या राधिका नायर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत और कविताओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। विशेष आकर्षण के रूप में मुख्य कार्यालय सहायिका फराह खान एवं शिक्षक शाहरुख अली खान द्वारा मातृ दिवस पर विशेष शायरियाँ सुनाई गईं, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

​गत वर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की माताओं को उनके अतुलनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही माताओं के लिए आयोजित रैंप वॉक, गायन और खेल प्रतियोगिताओं की विजेताओं को मैनेजर कल्पना गंगवार ने पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उन शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया जो घर, परिवार और स्कूल दोनों मोर्चों पर अपनी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभा रही हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक द्वारा महिलाओं के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या राधिका नायर ने मातृ शक्ति को सदैव मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या अंजू बाथम ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि “एक सशक्त महिला ही एक सशक्त समाज की नींव रखती है, इसलिए अपनी क्षमता पर कभी संदेह न करें।”

​इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन शैक्षिक गतिविधि प्रभारी शिक्षक विक्रांत सिंह, कला एवं सृजनात्मक प्रभारी शिक्षिका शिवानी राठौर एवं आरजू गंगवार, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी एवं क्रिएटिव निर्देशक आकांक्षा सैनी द्वारा किया गया। मंच संचालन शिक्षिका प्रगति सक्सेना एवं छात्रा अंजिता ने किया।

​इस दौरान विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर जयन राजन, शिक्षिका पूनम, पूजा पाल, मंजू, आशिका, अल्पना, शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, निखिल शाक्य, अजमत अली, अतुल प्रताप सिंह, हरिद्वार द्विवेदी, रविकुमार एवं उमाकांत वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में सभी माताओं के कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ सफल समापन किया गया ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *