उत्तर प्रदेश ​सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) की समस्या का हुआ समाधान

2 Min Read

उत्तर प्रदेश ​सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) की समस्या का हुआ समाधान

लखनऊ। ​उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सहकारी चीनी मिल एवं आसवनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, उ० प्र० ने पिछले तीन वर्षों से लंबित महंगाई भत्ते (DA) की समस्या के सकारात्मक समाधान पर खुशी जताई है।

एसोसिएशन ने संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लि० को पत्र लिखकर इस निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

कर्मचारी पिछले तीन वर्षों से इस भत्ते के लंबित होने के कारण समस्या का सामना कर रहे थे।

एसोसिएशन के अनुसार, इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्या का निस्तारण हुआ है, बल्कि संस्थान के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है।

​इस समाधान से प्रदेश की सभी 24 सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

​कर्मचारियों ने भविष्य में संस्थान की उन्नति में पूर्ण निष्ठा के साथ अपना योगदान देने का विश्वास दिलाया है।

​इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कालूराम, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर पंवारसरसावा, प्रदेश महामंत्री सत्येन्द्र कुमार गौतम नजीबाबाद,प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत यादव, राजेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री गजरौला, प्रेमचंद प्रचार मंत्री भगपत, तेज सिंह राठी सदस्य सरसावा, राकेश शर्मा संयुक्त मंत्री रमाला, भुवनेश शुक्ला पूरनपुर,पुतान सिंह महमूदाबाद, कुशल वर्मा बेलरायां, चंद्रपाल सेमी खेड़ा, हरिओम राघव अनूप शहर, असलम उल्ला खां नानपारा, अतुल राय घौसी, वीरेंद्र सिंह मोरना , हरीश,पवन कुमार बेलरायां, पयेद्र सिंह अनूपशहर, राहुल दीक्षित ,जमशैद बागपत ,गिरवर सिंह नजीबाबाद,विजय पाल सेमी खेड़ा,बलदेव सिंह,सहित विभिन्न मिलों के प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *