जलेसर में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर तीन ट्रक पकड़े

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

जलेसर में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर तीन ट्रक पकड़े

एटा ।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में तहसील जलेसर क्षेत्र में तहसीलदार संदीप सिंह द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त तीन ट्रकों को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना जलेसर के सुपुर्द कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से भी अपील की गई है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *