पुलिस थानों में दिखा होली का रंग, पुलिसकर्मियों ने जमकर थिरके ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जनपद के विभिन्न थानों में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। आमतौर पर कानून-व्यवस्था संभालने में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों ने एक दिन के लिए अपनी ड्यूटी के तनाव को भुलाकर रंगों के इस त्योहार का जमकर आनंद लिया।

नवाबगंज: थाना अध्यक्ष ने छेड़े सुर, चौकी इंचार्ज ने लगाए ठुमके नवाबगंज थाने में होली का विशेष उत्साह देखने को मिला। यहाँ थाना अध्यक्ष ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ गुलाल खेला, बल्कि अपनी आवाज में गाना गाकर समां बांध दिया। वहीं, चौकी इंचार्ज बवाना भी इस दौरान पूरी मस्ती में दिखे और गानों की धुन पर जमकर डांस किया।

कमालगंज और शमशाबाद: रंगों के साथ दिखी थिरकन

कमालगंज थाने में दरोगा भूकेंद्र, कस्बा इंचार्ज संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह सहित कांस्टेबल शेखर, सचिन, अक्षय और अखिलेश ने मिलकर होली खेली और डांस किया। इसी प्रकार शमशाबाद थाने में निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक, एसआई आशु यादव और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग लगाते और जश्न मनाते नजर आए।

कायमगंज कोतवाली: अनोखे अंदाज में मची होली

कायमगंज कोतवाली में पुलिसकर्मियों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहाँ कोई चश्मा लगाकर तो कोई रंगीन टोपी पहनकर जश्न में डूबा था। इस दौरान एक सिपाही के गले में तारों का बंडल डला हुआ दिखा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।

जिले भर में उल्लास का माहौल

इसके अलावा कंपिल, राजेपुर, अमृतपुर और जहानगंज थानों में भी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। जिले के लगभग सभी थानों में माहौल पूरी तरह से रंगीन और खुशनुमा बना रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *