पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बुआ के घर जा रहा था परिवार का इकलौता सहारा

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बुआ के घर जाते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा का निवासी था। मंगलवार देर शाम पवन अपनी बाइक से अपनी बुआ के घर कायमगंज जा रहा था। जैसे ही वह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरोन के पास पहुँचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पवन पेशे से राजमिस्त्री था और अपने परिवार का मुख्य भरण-पोषण करने वाला सदस्य था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी काजल और दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *