फर्रुखाबाद |
जिले में तैनात लेखपाल सौरभ (32 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीमारी के चलते घर पर हुई मृत्यु
परिजनों के अनुसार, लेखपाल सौरभ पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11:06 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनके भाई गौरव और ईएमटी (EMT) प्रमोद उन्हें लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में या घर पर ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना का स्थल उनका निवास स्थान बताया गया है।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक सौरभ पुत्र विमल, अमेठी कोहना, थाना कादरी गेट, फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। उनके परिवार में एक पुत्र है। जैसे ही सौरभ की मौत की दुखद सूचना उनके घर पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया और रोना-पीटोर मच गया।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम न कराने का किया अनुरोध
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत करा दिया गया। मौके पर लेखपाल संघ के तमाम पदाधिकारी भी पहुंच गए। सभी ने एक राय होकर पंचनामा भर रहे दरोगा से शव का पोस्टमार्टम न करवाने का अनुरोध किया।
