रिंकू विश्वकर्मा प्रकरण में सपा का प्रदर्शन, एसपी पर ज्ञापन न लेने का आरोप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

रिंकू विश्वकर्मा प्रकरण को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने फर्रुखाबाद पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित परिवार की ओर से सौंपे जाने वाले ज्ञापन को स्वीकार नहीं किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पहले लोहिया अस्पताल पहुंचकर रिंकू विश्वकर्मा और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पीड़ित की पत्नी को साथ लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने तथा ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इस पर नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत सुनने और ज्ञापन स्वीकार न करने की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजी. संदीप विश्वकर्मा ने भी प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने रिंकू विश्वकर्मा प्रकरण के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. नवल किशोर शाक्य, इंजी. संदीप विश्वकर्मा, जमालुद्दीन सिद्दीकी, उर्मिला राजपूत, रामसेवक सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव और आशीष शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *