अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

एटा । विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सफलतापूर्वक कर लिया गया।

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां वितरित कीं।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी आशिक अली, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव योगेश कुमार तथा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के प्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारुकी और राजकुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची सभी बूथों पर मतदाताओं के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *